अमेरिका-क्यूबा में सैन्य तनाव चरम पर: कैरेबियन सागर में तैनात हुआ अमेरिकी युद्धपोत USS निमिट्ज, क्यूबा की गतिविधियों पर कड़ी नज़र

वाशिंगटन/हवाना | अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं। इसी क्रम में, अमेरिकी नेवी का शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर ‘यूएसएस निमिट्ज’ अपने पूरे स्ट्राइक ग्रुप के साथ कैरेबियन सागर में तैनात कर दिया गया है। अमेरिकी दक्षिण कमान ने इस तैनाती को क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए अनिवार्य बताया है, जबकि दुनिया भर की नजरें इस गंभीर सैन्य हलचल पर टिकी हुई हैं।

अमेरिकी स्ट्राइक ग्रुप में आधुनिक लड़ाकू विमानों जैसे F/A-18E सुपर हॉर्नेट और विध्वंसक पोत ‘यूएसएस ग्रिडली’ को शामिल किया गया है। दूसरी ओर, अमेरिका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर 1996 में नागरिक विमानों को मार गिराने का आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी क्यूबा की सरकार पर निशाना साधते हुए वहां की आंतरिक स्थिति और ईंधन प्रतिबंधों को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की है।

ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर लगातार दबाव बढ़ाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार क्यूबा की हर हरकत पर कड़ी नजर रख रही है। कैरेबियन क्षेत्र में हाल ही में ब्राजील के साथ किए गए नौसैनिक अभ्यास और अब युद्धपोत की तैनाती ने अमेरिका की युद्ध तैयारी को स्पष्ट कर दिया है। इस स्थिति ने लैटिन अमेरिका में भू-राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संघर्ष और गहराने की आशंका है।

Next Post

कलेक्टर का एनिमल रेस्क्यू सेंटर का औचक निरीक्षण, डॉक्टर का एक दिन का वेतन कटा

Thu May 21 , 2026
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने जिला पशु चिकित्सालय बैढ़न एवं परिसर में संचालित एनिमल रेस्क्यू सेंटर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान समय के प्रति लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने देर से उपस्थित होने वाली वेटनरी डॉक्टर शिल्पी पटेल का एक दिन का वेतन काटने […]

You May Like