खण्डेलवाल ने कुलियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने मध्य विधानसभा क्षेत्र के अरेरा मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 176 पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के कुली भाइयों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया और जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

गंगा के बढ़ते जलस्तर से त्रिवेणी घाट पर अलर्ट, जल पुलिस ने खाली कराया घाट

Sun Sep 27 , 2026
ऋषिकेश, 27 सितंबर, (वार्ता) उत्तराखंड में ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर जल पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार सुबह जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जल पुलिस की टीम ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं को लाउडस्पीकर के माध्यम […]

You May Like