सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि उसे बदनामी का भय दिखाते हुए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर बालिका ने खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों समेत एक महिला को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को बाल्मीक कोरी पिता कंच्छेदीलाल कोरी निवासी भल्ला फार्म चंद्राशय आश्रम के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी 17 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना कोलगवां में मर्ग 19/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कायम कर जांच में लिया गया।
संपूर्ण जांच में मर्ग इंटीमेशन, शव पंचनामा, पीएम रिपोर्ट, नजरीनक्शा, कथन मृतिका के परिजन, साक्षी से पता चला कि बालिका को अकेला पाकर आरोपी पिन्टू डोहर एवं लल्ली चौधरी उसे परेशान करते थे और लक्षमिनिया चौधरी बदनाम करने का भय दिखाकर मानसिक प्रताड़ित करती थी। जिससे तंग आकर बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में आरोपी पिन्टू डोहर उर्फ पुरुषोत्तम केवट पिता गोपाल केवट (25), लल्ली वर्मा पिता राजेश चौधरी (21), लक्षमिनिया चौधरी पत्नी बबलू चौधरी (43) तीनों निवासी डोंगरी नई बस्ती के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 107, 3 (5) बीएनएस का घटित करना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।
