जीतू के कब्जे से आजाद होने के होने बाद पलटी छात्रा, बोली – जीतू ने मेरा अपहरण किया था

ग्वालियर: महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की छात्रा के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। अभी तक मामला मर्जी से साथ जाने और लव अफेयर की दिशा में जाता हुआ दिखाई दे रहा था लेकिन छात्रा ने कोर्ट में दिये बयान में साफ कहा है कि आरोपी जीतू तोमर उसे जबरन अपहरण कर ले गया था। छात्रा ने यह भी बताया है कि वायरल वीडियो में उसकी मुस्कुराहट वास्तविक नहीं थी। बल्कि इसके लिये दबाव में किया एक दिखावा था।

दरअसल, कंपू थाना इलाके स्थित लॉ कॉलेज के पास से आरोपी जीतू तोमर अपने एक साथी के साथ छात्रा को कार में बैठाकर ले गया था। घटना की जानकारी छात्रा की सहेली ने परिजनों और पुलिस को दी थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू की है। लगभग 24 घंटे के अन्दर छात्रा और आरोपी को लखनऊ -कानपुर के बीच एक टोल प्लाजा के पास बस से बरामद कर लिया गया।

पकड़े जाने के पूर्व जीतू तोमर ने लखनऊ के एक होटल में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। वीडियो में वह छात्रा का अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए कह रहा था कि दोनों अपनी मर्जी से साथ आये है। अपहरण की खबरें गलत है। वीडियो में छात्रा मुस्कुराती दिख रही थी। जिससे पुलिस की जांच भी उलझ गयी थी। अब न्यायालय में दिये गये बयान में छात्रा ने पूरी कहानी बदल दी। उसने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और मानसिक दबाव बनाया। जब पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर कार्यवाही शुरू की, तब जीतू ने दोस्ती का हवाला देकर उसे इमोशनली ब्लैकमेल किया और वीडियो में मुस्कुराने के लिये कहा था।
कैमरे के सामने झूठ बोलने का आरोपी ने दबाव बनाया
छात्रा के अनुसार, आरोपी चाहता था कि वह खुद कैमरे के सामने यह कहे कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। दबाव के चलते वह केवल मुस्कुरा दी, जिसके बाद आरोपी ने खुद वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया।

Next Post

भोपाल को नंबर 1 बनाने की कवायद: स्वास्थ्य अमले ने गलियों में की पेंटिंग, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Sat May 9 , 2026
भोपाल: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है जिसके लिए स्वास्थ्य अमले को मैदान में उतार दिया गया है. निगम के स्वास्थ्य अमले ने शहर में साफ-सफाई एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया. वहीं रंगोली, दीवार कला के साथ ही स्वच्छता के संदेश भी दीवारों पर अंकित […]

You May Like