भोपाल को नंबर 1 बनाने की कवायद: स्वास्थ्य अमले ने गलियों में की पेंटिंग, लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

भोपाल: स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है जिसके लिए स्वास्थ्य अमले को मैदान में उतार दिया गया है. निगम के स्वास्थ्य अमले ने शहर में साफ-सफाई एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया. वहीं रंगोली, दीवार कला के साथ ही स्वच्छता के संदेश भी दीवारों पर अंकित किए गए. जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जा सके. इस दौरान कुछ स्थानों पर निगम अमले ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई.

निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने शहर में बैकलेन्स की बेहतर ढंग से साफ-सफाई की एवं कचरा, मलमा उठाया. वहीं नागरिकों को भी बैक लेन्स यानि मुख्य सड़कों के पीछे स्थित छोटी गलियों और रास्तों की सफाई की जो स्वच्छता की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं.बैक लेन्स की साफ-सफाई उपरांत सौन्दर्यीकरण हेतु रंगोली व दीवार पेंटिंग के साथ ही स्वच्छता के संदेश भी अंकित कर नागरिकों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया. निगम अमले ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई. निगम अमले ने भोपाल शहर को स्वच्छता में नंबर 01 बनाने हेतु नागरिकों से स्वच्छता की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आव्हान भी किया

Next Post

आयुष्मान कार्ड से न छूटें बुजुर्ग, समय पर पूरे हों आंगनबाड़ी भवन: कमिश्नर सिंह

Sat May 9 , 2026
भोपाल: संभागीय कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में संभागायुक्त संजीव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से पहले सभी शासकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने कहा कि संभाग में ऐसा कोई भी स्कूल नहीं रहना चाहिए, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए पेयजल एवं शौचालय […]

You May Like