
रीवा।पकड़े गए सभी आरोपियों को विश्वविद्यालय थाने ले जाया गया है जिनसे ठगी की वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।ईस पूरी कार्रवाई के संबंध में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के सूरत में एक रिटायर्ड कर्मचारियों से एपीके फाइल के माध्यम से ओटीपी भेजकर तकरीबन सात लाख रुपए की ठगी की गई थी जिसके बाद गुजरात की सूरत पुलिस रीवा आई और एक सप्ताह से यहां रहकर स्थानीय पुलिस के साथ साइबर सेल की माध्यम से ठगी करने वाले लोगों की पतासाजी की गई जिसके बाद आज शिल्पी उपवन कॉलोनी में दबिश देकर 13 युवकों को गिरफ्तार किया गया है इसमें से ज्यादा तर युवक उत्तराखंड के निवासी हैं पुलिस ने मौके से मोबाइल और लैपटॉप भारी संख्या में जप्त किए हैं पकड़े गए सभी युवकों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है ऐसा माना जा रहा है कि पकड़े गए युवकों से एक बड़े साइबर ट्रक गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है।
