इंदौर:जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय इंदौर के सभाकक्ष में सांवेर विधानसभा क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न हुईबैठक में विधानसभा सांवेर क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन, विधायक निधि, मुख्यमंत्री ग्राम सडक अधोसंरचना, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना, मनरेगा संबंधी विकास कार्य आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. सभी पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गये.
बैठक में निर्णय लिया गया कि सांवेर विधानसभा की ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में प्रगति लाते हुये उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जायेगा. बैठक में जनपद पंचायत इंदौर के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मालवीय, विधायक प्रतिनिधि कमल पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बृजमोहन राठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्वार्थ जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रियंका टैगोर, इंदौर जनपद पंचायत के सांवेर विधानसभा के समस्त सरपंच, सचिव एवं जनपद के अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे.
जल संचय जन भागीदारी अभियान की जानकारी दी
मंत्री सिलावट एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन द्वारा जल संचय जन भागीदारी अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. उक्त अभियान में अधिक से अधिक कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया.
