भोपाल: छोला मंदिर थाना इलाके में देर रात एक युवती के साथ मारपीट करते हुए आरोपी युवक ने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कथित तौर पर युवती का प्रेमी बताया जा रहा है और आपसी विवाद को लेकर इन दिनों दोनों के बीच मतभेद था।
मिली जानकारी के मुताबिक युवती बतौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर काम करती है। रविवार को देर रात सनराइज मैरिज गार्डन में आरोपी जय दुबे (32) निवासी रत्नागिरी ने प्रेमिका को बंधक बनाया और उसकी पिटाई की। इस दौरान आरोपी ने पिस्टल से हवाई फायिरंग कर दी। फायरिंग की घटना को लेकर लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है।
