दुर्गा मंदिर में चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, छानबीन में जुटी पुलिस, संदेहियों से पूछताछ

जबलपुर:भेड़ाघाट थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर में बेखौफ चोरों ने धावा बोलते हुए दान पेटी पार कर दी। जब इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को लगी तो उनमें आक्रोश भड़क गया।‌‌ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक भेड़ाघाट चौराहा में मां दुर्गा, गणेश जी और हनुमान जी का मंदिर है। प्रतिष्ठित दुर्गा मंदिर में रात अज्ञात चोर मंदिर गेट का ताला तोड़कर चैन से बंधी दान पेटी को उठाकर ले गया। सुबह पूजन के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी ने देखा तो ताला टूटा हुआ मिला। दान पेटी गायब थी। दानपात्र में अनुमानित 15 से 20 हजार रूपए होंगे। मंदिर में लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांचकर रही है। इसके साथ ही संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

Next Post

एमआर 12 रेलवे ओवर ब्रिज का टीएनसीपी ने भेजा अनुमति पत्र

Fri Mar 28 , 2025
नए अलायमेंट के आधार पर बनेगा ब्रिज इंदौर: शहर के मास्टर प्लान की एमआर-12 सड़क के रेलवे ओवर ब्रिज अलायमेंट बदलने का अनुमति पत्र टीएमसीपी ने भोपाल राज्य शासन को भेज दिया है. इसके साथ ही एमआर-12 पर आईडीए द्वारा 6 लेन ब्रिज बनाने का रास्ता साफ हो गया है. […]

You May Like

मनोरंजन