मोदी के कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने अचलेश्वर मंदिर पर की पूजा अर्चना

ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। 4,399 दिनों की यह सेवा-यात्रा 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, समर्थन और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह कहना है भाजपा नेताओं का। इस अवसर पर आज ग्वालियर के भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष जेपी राजौरिया, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा आदि ने प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का पूर्ण विधि विधान से पूजन-अर्चन किया।

सभी भाजपा नेताओं ने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, समृद्धि, सुशासन और वैश्विक गौरव के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे तथा विश्व पटल पर अपनी प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ बनाए।

Next Post

टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

Wed Jun 10 , 2026
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने के बाद सुष्मिता देव […]

You May Like