पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 21 मई (वार्ता) ईरान पर इजराइल के हमले की अटकलों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.68 प्रतिशत उबलकर 63.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 1.58 प्रतिशत की तेजी लेकर 66.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

लविशा का भारतीय वॉलीबाल टीम प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

Wed May 21 , 2025
उदयपुर 21 मई (वार्ता) राजस्थान में उदयपुर के सेंट ग्रिगोरियस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की छात्रा लविशा डाँगी का बालिका वर्ग के अन्डर-16 में भारतीय वॉलीबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। उप प्रधानाचार्य अनिल गोस्वामी ने बताया कि उदयपुर से इस शिविर के लिए चयनित होने वाली […]

You May Like