भंडारा खाकर लौट रहे बच्चों ने खाए रतनजोत के बीज, 9 बच्चों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर: सिरसौद थाना क्षेत्र के हस्तिनापुर स्थित सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर रविवार की रात पाल बघेल समाज का विशाल भंडारा आयोजित किया गया था। भंडारा खाने के बाद घर लौट रहे कुछ बच्चे रास्ते में एग्रीकल्चर विभाग की बगीचे के पास से गुजर रहे थे।
बगीचे में रतनजोत के पेड़ लगे हुए थे। जानकारी के अभाव में बच्चों ने रतनजोत के बीजों को खाद्य बीज समझकर खा लिया। कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट होने लगी। बच्चों की हालत बिगड़ते देख परिजनों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही परिजन और समाज के लोग मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को तत्काल जयारोग्य हॉस्पिटल ग्रुप के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।
रतनजोत के बीज खाने वाले बच्चों में अनिल बघेल, सेजल, दीक्षा, आरती, पूजा, अर्जुन, हरिओम, सौरभ और तनु शामिल हैं।
घटना की सूचना सिरसौद पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बगीचे के आसपास बच्चों को न जाने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

Next Post

प्लायवुड कंपनी में श्रमिक की मौत, चिकित्सा मिल जाती तो बच जाता

Mon Sep 21 , 2026
भिंड: मालनपुर स्थित प्लायवुड कंपनी में एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक को समय पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता मिल जाती तो निश्चित तौर पर उसकी जान बचाई जा सकती थी। श्रमिक की मौत को लेकर अन्य श्रमिकों में आक्रोश हैं। जानकारी के मुताबिक झांसी निवासी नारायणदास पुत्र घनश्याम दास […]

You May Like