प्लायवुड कंपनी में श्रमिक की मौत, चिकित्सा मिल जाती तो बच जाता

भिंड: मालनपुर स्थित प्लायवुड कंपनी में एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक को समय पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता मिल जाती तो निश्चित तौर पर उसकी जान बचाई जा सकती थी। श्रमिक की मौत को लेकर अन्य श्रमिकों में आक्रोश हैं।
जानकारी के मुताबिक झांसी निवासी नारायणदास पुत्र घनश्याम दास उम्र 50 मालनपुर में गत वर्ष बनी प्लायवुड कंपनी में कार्य करता था। सायंकाल चिप्स साइलो के पास फैक्ट्री में काम करते समय नारायण दास की अचानक तबियत खराब हो गई और वह कार्यस्थल पर गिर गये। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन से न तो उन्हें चिकित्सा सहायता मिली और न ही प्राथमिक उपचार दिया गया। जब अन्य साथी श्रमिकों ने हो हल्ला मचाया तब उन्हें फैक्ट्री प्रबंधन बमुश्किल बिड़ला अस्पताल ग्वालियर ले गया, जहां उपचार के दौरान नारायण दास की मौत हो गई।
नाराज श्रमिकों का कहना है कि प्लायवुड फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले में लापरवाही बरती, उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सहायता ही उपलब्ध नहीं कराई गई। फैक्ट्री प्रबंधन में प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था ही नहीं थी।

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon Sep 21 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर-डबरा रेल मार्ग पर आंतरी और संदलपुर के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। ग्वालियर-डबरा अप रेलवे ट्रैक, संदलपुर और आंतरी के बीच पोल क्रमांक 1205/25/27 पर एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से […]

You May Like