जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत गली नम्बर आठ में बदमाश ने एक युवक को यह कहते हुए कैंची मार दी कि मोहल्ले में रेत गिट्टी सप्लाई करना है तो रंगदारी देना पड़ेगा। पुलिस ने बताया कि साजिद अहमद 27 वर्ष निवासी मोहरिया आजाद नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाहिद के ट्रेक्टर में काम करता है ट्रेक्टर से शाहिद भाई की दुकान से रेत गिट्टी की सप्लाई करता है, सोमवार को वह ट्रेक्टर से गिट्टी की डस्ट भरकर जाकिर होटल के पास गली नम्बर 8 में सरवर भाई के यहां डस्ट गिराने गया था.
तभी अरसद बोला कि मोहल्ले में रेत गिट्टी सप्लाई करने आते हो, एक हजार रूपये देने पड़ेगें नहीं तो मोहल्ले में नहीं आने देगा, उसने मोबाइल से मालिक शाहिद केा बताया तो शाहिद भाई वहां पर आये और अरसद को पैसे देने से मना किये इसी बात पर अरसद उसके मालिक शाहिद के साथ विवाद करने लगा तो अरसद ने उसके वायें कंधे में कैंची मारकर चोट पहुॅचा दी ।
