बोत्सवाना में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

बोत्सवाना में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

गेबोरोन 20 फरवरी (वार्ता) बोत्सवाना में भारी बारिश के चलते छात्रों के परिवहन में व्यवधान के कारण स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

बाल कल्याण और बुनियादी शिक्षा मंत्री नोनो कगाफेला मोकोका ने बुधवार को कहा कि भारी बारिश के कारण अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गई हैं और उनमें से कुछ सड़कें कट गई हैं जिससे छात्र स्कूल आने-जाने में असमर्थ हैं।

उन्होंने कहा कि अस्थायी बंद का यह आदेश 20 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्थिति की निगरानी की जाएगी और अगले सप्ताह और जानकारी दी जाएगी।

बोत्सवाना में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बाढ़ आ गई है।

मौजूदा बारिश इस पूरे सप्ताह और संभवतः फरवरी के अंत तक जारी रहने की उम्मीद है। देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों में 50 मिमी या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है।

Next Post

भिंड में फिर भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराई कार, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

Thu Feb 20 , 2025
भिंड। जिले के मेहगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-719 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। मेहगांव पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया है। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतक आकाश के छोटे भाई विकास […]

You May Like