भिंड में फिर भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराई कार, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

भिंड। जिले के मेहगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-719 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। मेहगांव पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया है। वहीं दो घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

मृतक आकाश के छोटे भाई विकास की शादी थी, कल मंडप था। मंडप के बाद देर रात आकाश राठौर (25), मंगल राठौर (26), उमेश राठौर, धीरज राठौर (20) और सुनील कार से कही जाने के लिए निकले थे। तब ही बरहद के नजदीक उनकी तेज रफ्तार कार की सड़क किनारे खड़े डंपर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दुल्हे के भाई आकाश समेत मंगल और उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसडीओपी संजय कोच्छा के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का पंचनामा तैयार किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

मृतक के परिजन अजय राठौर ने बताया कि मेरे भाई सुरेश राठौर के छोटे बेटे विकास की शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। कल मंडप था। रात करीब 12 बजे तक घर में शादी का उत्सव चल रहा था, नाच गान हो रहा था। फिर रात में करीब एक बजे बारिश होने लगी। सभी सोने के लिए चले गए। आकाश, उसके ताऊ का लड़का सुनील, साला धीरज, मंगल और उमेश ये सभी रात के समय बिना बताए कही चले गए। सुबह पुलिस ने सूचना दी एक्सीडेंट हो गया। उसका कहना है कि आज बारात जानी थी उससे पहले ही ये हादसा हो गया।

Next Post

जनपद पंचायत प्रभारी CEO की उपस्थिति में बैठक हुई संपन्न

Thu Feb 20 , 2025
पानसेमल,,, पानसेमल जनपद पंचायत में जनपद स्तरीय सामान्य सभा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत सभागृह में संपन्न हुई जिसमें स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गई।बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शिला विनोद वसावे,प्रतिनिधि विनोद वसावे,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लालसिंह पवार, जनपद सदस्य एवं […]

You May Like

Play sound