टेम्पों से 11 लाख की ज्वेलरी चोरी

ग्वालियर:एक किसान का बैग काटकर चोर 11 लाख रूपये के जेवर ले गये। घटना झांसी रोड़ थाना इलाके के चेतकपुरी की है। पीडि़त ने पहले अपने स्तर पर तलाश की। इसके बाद पुलिस को खबर दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। झांसी के कडोर निवासी प्रतिपाल सिंह गुर्जर, पुत्र बच्चू सिंह गुर्जर किसान है। वह अपने रिश्तेदार केदारसिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के लिये ग्वालियर के पिंटो पार्क आये थे।

पिन्टो पार्क से वह एक ई-रिक्शा में सवार होकर बारादरी चौराहा, मुरार पहुंचे। वहां से चेतकपुरी जाने के लिये वह टेम्पो में बैठे। टेम्पों में सवार होते ही 3 युवक भी आकर उनके पास बैठ गये। इनमें से एक युवक के पास बैग था। इसके बाद वह युवक सिटीसेंटर स्थित राजमाता तिराहे पर उतरकर चला गया। प्रतिपाल सिंह चेतकपुरी पहुंचकर टेम्पों से उतर गये। उन्होंने देखा कि उनका बैग कटा हुआ था। उसमें रखा सोने के गहनों का डिब्बा गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Next Post

युवा दिवस: सीएम डॉ यादव ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार, स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर एक्स पर […]

You May Like