युवा दिवस: सीएम डॉ यादव ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार, स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

भोपाल: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि युवाओं के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने आध्यात्मिक दर्शन, चिंतन और ऊर्जा से विश्व को कल्याण का मार्ग दिखाया।
सीएम ने अपने संदेश में यह भी कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को अपनी अनंत आंतरिक शक्ति पहचानने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और सामूहिक सूर्य नमस्कार जैसे कार्यक्रम स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में सहायक हैं।

Next Post

स्वच्छता की अलख जगाने छात्रों ने उकेरी कलाकृतियां, छात्रों को कलेक्टर ने दिए पुरस्कार

Mon Jan 12 , 2026
ग्वालियर: शहर में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए छात्रों ने फूलबाग गुरूद्वारा, मोती महल पैलेस तिराहा से नदी गेट चौराहा तक दीवार पर वॉल पेंटिग कर सुंदर-सुंदर कलाकृतियां उकेर कर आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतियोगिता के अंत में कलेक्टर रुचिका चौहान, निगम आयुक्त संघ प्रिय ने वॉल […]

You May Like