शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, 24 दिसंबर (वार्ता) बैंकिंग सेक्टर में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

रिजर्व बैंक की दिसंबर-जनवरी में 2,00,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदने की घोषणा के बाद बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गयी। वहीं, आईटी सेक्टरों के शेयरों पर दबाव है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 8.27 अंक की मामूली बढ़त में 85,533.11 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 120.65 अंक (0.14 प्रतिशत) ऊपर 85,645.49 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 6.60 अंक की गिरावट में 26,170.55 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 30.35 अंक यानी 0.12 प्रतिशत चढ़कर 26,207.50 अंक रहा।

धातु, मीडिया, रियलिटी और बैंकिंग सेक्टरों में लिवाली का जोर है जबकि आईटी कंपनियां फिलहाल दबाव में हैं।

सेंसेक्स की बढ़त में मुख्य योगदान बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का रहा। इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सनफार्मा में गिरावट बनी हुई है।

Next Post

विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड ने भारत के लिए टी-20, वनडे टीम की घोषणा की

Wed Dec 24 , 2025
वेलिंगटन, 24 दिसंबर (वार्ता) न्यूजीलैंड ने भारत के आगामी सफेद गेंद दौरे के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इन सीरीजों के लिए न्यूजीलैंड ने चोट से वापसी कर रहे मिचेल सेंटनर टी-20 टीम का कप्तान, जबकि माइकल ब्रेसवेल को एकदिवसीय सीरीज में अगुवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई […]

You May Like

मनोरंजन