आमिर खान का खुलासा, ‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शन!

मुंबई, 01 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान का मानना है कि फिल्म ‘एक दिन’ उनके अपने व्यक्तित्व का हिस्सा दिखाती है। आमिर खान प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर काफी चर्चा है। यह एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है। फिल्म में जुनैद खान एक शर्मीले लड़के का किरदार निभा रहे हैं जिसे साई पल्लवी जैसी कॉन्फिडेंट लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन आमिर खान का मानना है कि यह फिल्म उनके अपने व्यक्तित्व का हिस्सा दिखाती है।

जुनैद खान के किरदार से खुद को जोड़ते हुए आमिर खान ने कहा, “यह कहानी एक ऐसे लड़के की है जो काफी संकोची है, यानी उसे खुद पर भरोसा नहीं है। उसे लगता है कि वो किसी लड़की से कैसे बात करे। जब मैं 16, 17, 18 साल का था, तो मैं भी ऐसा ही था। मैं बहुत शर्मीला था और मुझे लगता था कि लड़कियां मेरी तरफ ध्यान नहीं देतीं, इसलिए मुझे लगा कि मुझे जीवन में कोई नहीं मिलेगा। फिल्म का हीरो भी यही सोचता है कि कोई लड़की उसे पसंद नहीं करेगी। इसलिए जब मैंने यह कहानी सुनी, तो मुझे लगा कि यह मेरी कहानी है।”

फिल्म ‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान की मशहूर जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। इससे पहले उन्होंने ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं। अब इस फिल्म के साथ वे रोमांस जॉनर में वापस आ रहे हैं, जिसे लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। आमिर खान प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान तथा अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।

.....

Next Post

कलेक्टर का एक्शन: वेयरहाउस केंद्रों पर पहुँचकर जांची गेहूँ खरीदी की व्यवस्थाएं, 6 तौल कांटे लगाने और शीतल पेयजल की व्यवस्था के निर्देश

Fri May 1 , 2026
सागर: सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच […]

You May Like

मनोरंजन