
नरसिंहपुर। ग्राम सास-बहू करेली में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने कचरे के ढेर में नवजात बालिका का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नवजात के गले में गहरी चोट के निशान है, जिसे देखकर कहा जा रहा था कि नवजात बालिका की हत्या कर फेंका गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सास-बहू गांव में आज दोपहर डेढ़ बजे के लगभग कुछ लोग जब कचरा फेंकने के लिए पहुंचे तो नवजात बालिका की लाश देखी तो पुलिस को खबर दी।
बालिका की लाश मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है किसी ने नवजात को फेंकते हुए देखा है या नहीं।
