17 अप्रैल को रिलीज होगी ‘मटका किंग’

मुंबई, 29 मार्च (वार्ता) प्राइम वीडियो ने आज विजय वर्मा के जन्मदिन पर उनकी आने वाली ओरिजिनल ड्रामा सीरीज ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल अनाउंस कर दी है। भय कोरन्ने की लिखी और नागराज पोपटराव मंजुले की बनाई और निर्देशित की गई यह सीरीज 1960 के दशक के बदलते बॉम्बे पर आधारित है। यह कहानी एक कॉटन ट्रेडर के इर्द-गिर्द घूमती है जो ‘मटका’ नाम का एक नया जुआ सिस्टम शुरू करता है और अमीरों के इस शौक को पूरे देश में फैला देता है।इसे सिद्धार्थ रॉय कपूर, नागराज पोपटराव मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिदवानी और आशीष आर्यन ने ‘रॉय कपूर फिल्म्स’, ‘आटपाट’ और ‘एसएमआर प्रोडक्शंस’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

‘मटका किंग’ में विजय वर्मा, कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर लीड रोल्स में हैं। इनके साथ ही विनीत कुमार सिंह, भरत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगड़े, इश्तियाक खान, संजीव जोटांगिया और सिमरन अश्विनी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह सीरीज 17 अप्रैल को भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 

 

Next Post

गायक माधव एस राजपूत का वीडियो अल्बम 'दर्द' टी सीरीज से जल्द होगा रिलीज

Sun Mar 29 , 2026
मुंबई, 29 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड गायक और अभिनेता माधव एस राजपूत का नया वीडियो अल्बम ”दर्द” जल्द ही टी सीरीज से रिलीज़ होगा। माधव अपने नये प्रोजेक्ट को लेकर बहुत उत्साहित है। इस अल्बम में माधव एस राजपूत के साथ अभिनेत्री प्रगति शंकर अभिनय करते नज़र आएगी। टी सीरीज प्रस्तुत […]

You May Like

Play sound