हाईकोर्ट ने 250 से अधिक जजों को किया स्थानांतरित

जबलपुर। मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हाईकोर्ट प्रशासन ने एक साथ पांच अलग-अलग आदेश जारी कर 250 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इस व्यापक बदलाव में सिविल जज (सीनियर व जूनियर डिवीजन), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सहित कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। स्थानातंरित हुए न्यायिक अधिकारियों की सूची मप्र हाईकोर्ट की बेबसाईट पर देखी जा सकती है।

आदेशों के अनुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर 58 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें अतुल यादव, पुष्पराज सिंह उइके, अमित नागयाच, विजय कुमार पाठक और तथागत याज्ञिक सहित कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा जितेंद्र मेहर, नरेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह डावर, रवींद्र शिल्पी और सूर्यपाल सिंह राठौर समेत अन्य अधिकारियों को भी एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है। सबसे बड़ा फेरबदल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर पर हुआ है। इस श्रेणी में 190 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सूची में अमन सुलिया, अंशुल ताम्रकार, सौरभ गोस्वामी, विवेक सिंह राजन, दिव्या रामटेके, प्राची सिंह पटेल, अंकिता जैन और ब्रजेश कुमार चंसोरिया सहित कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कई जिलों में नए सीजेएम की नियुक्ति की गई है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य न्यायिक अकादमी में भी अधिकारियों की नई तैनाती कर प्रशासनिक व्यवस्था में पुनर्गठन किया गया है।

Next Post

केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Mon Apr 6 , 2026
कोलकाता, 06 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 12वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया […]

You May Like