छतरपुर में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने कल होगी जिला स्तरीय लंगड़ी दौड़

छतरपुर:नगर में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल की है। भारत सरकार की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया के मार्गदर्शन में 21 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय लंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करना और युवाओं को भारतीय खेल संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेलों के बढ़ते प्रभाव के बीच ग्रामीण अंचलों के पारंपरिक खेलों को संरक्षित करना आवश्यक है।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रशासन की ओर से आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और पारंपरिक खेलों के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ेगी।

Next Post

छतरपुर जिले में बढ़ी आत्मघाती प्रवृत्ति: डेढ़ महीने में 70 से अधिक आत्महत्या के प्रयास

Fri Feb 20 , 2026
छतरपुर:जिले में आत्महत्या और उसके प्रयास के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक 70 से अधिक लोगों ने अपनी जान देने की कोशिश की है, जिनमें 13 मौतें दर्ज हुई हैं। जिला अस्पताल की एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार पिछले […]

You May Like