आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिलाएं और बच्चे झुलसे

सतना : जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर पडऱी के कोरियान मोहल्ले में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब आकाशीश् बिजली की चपेट में आकर 8 महिलाएं और बच्चियां झुलस गईं. सभी घायलों का उपचार मझगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. जिसमें से एक महिला को गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदेय नवरात्रि के क्रम में मंगलवार को महाअष्टमी होने के कारण ग्राम पंचायत लालपुर पडऱी के कोरियान मोहल्ले में स्थित देवी मंदिर परिसर में विशेष पूजा अर्चना की जा रही थी. मंदिर में आस पास के रहवासी पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे थे. मंदिर में पहुंचकर पूजा करने और लौटने का क्रम सुबह से ही जारी थी. इसी कड़ी में दोपहर के समय मंदिर परिसर में महिलाओं का सूमह पूजा अर्चना कर रहा था.

समूह में महिलाओं के साथ कुछ बच्चियां भी शामिल थीं. बताया गया कि दोपहर बाद अचानक मौसम तेजी से बदलने लगा. बादलों के  घुमडऩे के साथ ही आकाश में गरज चमक शुरु हो गई. इसी दौरान अचानक ही आकाशीय बिजली तेजी से लपकते हुए मंदिर परिसर में आ गिरी. जिसकी चपेट में आने से वहां पर पूजा कर रहीं महिलाओं और बच्चियों का समूह झुलस गया. घटना होते ही मंदिर परिसर में कोहराम मच गया.

शोरगुल सुनकर आस पास के रहवासी भागकर मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में किसी तरह सभी घायलों को उपचार के लिए मझगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां पर भर्ती कर उनका उपचार शुरु किया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारे और थाना प्रभारी मझगवां आदित्य नारायण धुर्वे भी सीएचसी पहुंच गए और घायलों की स्थिति जानी.
 ये हुए घायल
सीएचसी मझगवां से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन घायलों का उपचार जारी है उनमें नीली प्रजापति पिता रामहित उम्र 14 वर्ष, रिया गौतम पिता राजेश उम्र 16 वर्ष, ममता यादव पिता रामसमुझ उम्र 22 वर्ष, अर्चना पिता सुरेंद्र उम्र 18 वर्ष, आंचल पिता सुरेशचंद्र उम्र 16 वर्ष, रुक्मणी यादव पिता बृजमोहन उम्र 21 वर्ष, स्वाति यादव पिता चिरौंजी उम्र 2 वर्ष, अनिल पिता सुरेंद्र उम्र 12 वर्ष और राजकुमार पिता नत्थूलाल उम्र 40 वर्ष सभी निवासी लालपुर शामिल हैं. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रुपेश सोनी से जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है व सभी खतरे से बाहर हैं. जिसके चलते किसी भी घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर नहीं किया गया है. एक महिला को विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है

Next Post

होलकर स्टेडियम में आज आस्ट्रैलिया- न्यूजीलैंड के बीच मैच, यातायात व्यवस्था बदलेगी

Wed Oct 1 , 2025
इंदौर:आज होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विमेंस वर्ल्ड कप का पहला मैच खेला जाएगा. इस दौरान स्टेडियम और आसपास के मार्गों पर यातायात पूरी तरह परिवर्तित रहेगा. इसके लिए यातायात पुलिस ने प्लान तैयार किया है.स्टेडियम में प्रवेश हुकुमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की ओर से […]

You May Like

Play sound