सारा में मुझे तुरंत जो चीज़ आकर्षित कर गई, वह थी उसकी ‘बॉस लेडी’ एनर्जी” : भूमिका गुरुंग

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री भूमिका गुरुंग ने बताया है कि सोनी सब के शो इत्ती सी खुशी में सारा सेठी के किरदार के लिये जब उन्हें अप्रोच किया गया, तो सबसे पहले उन्हें उसकी ‘बॉस लेडी’ एनर्जी ने उन्हें आकर्षित किया। सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, जहाँ विराट (रजत वर्मा) और अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) का रिश्ता मज़बूत होता जा रहा है। इसी बीच सारा सेठी की एंट्री होती है। इस किरदार को भूमिका गुरुंग निभा रही हैं, जो कहानी में नया मोड़ ला रही है। आत्मविश्वासी और आकर्षक सारा का इरादा साफ है, वह विराट को अपने पक्ष में करना चाहती है और उसकी मौजूदगी धीरे-धीरे उनके रिश्ते को प्रभावित कर रही है, भावनाओं की परीक्षा ले रही है और समीकरण बदल रही है।

भूमिका गुरुंग ने बताया कि कैसे उन्होंने सारा के जटिल मनोविज्ञान को समझते हुए इस किरदार को निभाया। उन्होंने साझा किया कि यह ग्रे-शेड वाला रोल क्यों खास है और स्क्रीन पर एक मज़बूत, बारीकियों से भरे निगेटिव किरदार को जीवंत करने का उनका अनुभव कैसा रहा।उन्होंने कहा, जब मुझे इस रोल के लिए अप्रोच किया गया, तो सबसे पहले सारा की ‘बॉस लेडी’ एनर्जी ने मुझे आकर्षित किया। मुझे लगता है कि हर लड़की के अंदर यह ताकत होती है, लेकिन यह हमेशा सामने नहीं आती। सारा उस शक्ति को बिना किसी झिझक के अपनाती है। उसका आत्मविश्वासी, मज़बूत और थोड़ा डराने वाला आभा मेरे लिए कलाकार के तौर पर बेहद रोमांचक थी।

Next Post

ओमंग कुमार की फिल्म 'सिला' की शूटिंग पूरी

Tue Apr 21 , 2026
मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक की फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में और नजर आएँगे। यह फिल्म प्यार, जुनून और एक्शन से भरपूर कहानी को पेश करती है। वियतनाम, कश्मीर और मुंबई जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर […]

You May Like