राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सेवा पर परिवहन टीम सम्मानित

जबलपुर: स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (2025-26) के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली परिवहन टीम को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 23 से 28 दिसंबर 2025 के बीच डीपीएस स्कूल, मण्डला रोड, नीमखेड़ा में आयोजित हुई थी, जिसमें बास्केटबॉल एवं खो-खो (14 से 19 वर्ष आयु वर्ग) के मुकाबले संपन्न हुए। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव अरुण कुमार इंगले के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। देशभर से आए लगभग 1500 खिलाड़ियों एवं कोचों के आवागमन, आवास और पर्यटन स्थलों के भ्रमण की जिम्मेदारी परिवहन टीम ने बखूबी निभाई।

परिवहन व्यवस्था की कमान आर.एस. ठाकुर, जनार्दन गजभिए, विनोद कुमार घोषी एवं योगेश चौधरी के नेतृत्व में रही। टीम ने खिलाड़ियों को स्टेशन और एयरपोर्ट से लाने-ले जाने के साथ-साथ प्रतिदिन खेल स्थल एवं पर्यटन स्थलों तक सुरक्षित पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से किया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित
समारोह में अरुण कुमार इंगले, पृथ्वी पाल सिंह, आर.एस. ठाकुर, मनोज कासिव, डी.के. खरे, श्रीमती आशा सिसोदिया, मधुमिता हाजरा सहित परिवहन टीम के सदस्य—जनार्दन गजभिए, विनोद कुमार घोषी, योगेश चौधरी, दीपक सोनी, दीनानाथ चौधरी, नीरज वर्मा, सतीश खरे, राम शंकर श्रृंगी, मूलचंद अहिरवार, के.के. गोटिया, अनिल कनाटे, रामकिशोर इड़पाचे, त्रिलोक सिंह ठाकुर, अतुल सोनी, जयदीप तिवारी, सचिन साहू, कैलाश पन्द्रे, रूपेश भुसारी, संजय मेहरा, सुनील चौकसे, रितेश पाल, नरेश विश्वकर्मा, प्रहलाद कुर्मी, धीरेंद्र सिंह ठाकुर एवं सतीश मेहरा उपस्थित रहे।

Next Post

कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से लंबित मांगों पर चर्चा

Sat Apr 18 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे कर्मचारियों में उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल में […]

You May Like