मूंग खरीदी शुरू करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

पिपरिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में पिपरिया तहसील प्रांगण में किसानों ने ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। पिपरिया व बनखेड़ी ब्लॉक के किसानों ने मूंग को ज़हरीला बताने को किसान अस्मिता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होने से लागत निकालना कठिन हो जाएगा। किसानों ने आगामी खरीफ फसलों के लिए समय से पहले DAP और यूरिया की उपलब्धता सहकारी समितियों से सुनिश्चित करने की भी मांग की। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Next Post

कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से फिल्मी अंदाज में छात्रा अगवा, पुलिस जांच में जुटी

Thu Jun 12 , 2025
मंडला . मंडला जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब दिन-दहाड़े अपहरण जैसी संगीन वारदातें भी सामने आने लगी हैं। बताया गया कि गुरूवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम कटरा में एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। जहाँ एक 19 वर्षीय […]

You May Like