गर्मी में निगम द्वारा टैंकरों से पेयजल आपूर्ति के तैयारी

इंदौर: शहर में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते नगर निगम अप्रैल से टैंकर से पानी सप्लाई शुरू करेगा. इसके लिए आज बैठक में टैंकरों के लिए टेंडर जारी लगने का निर्णय लिया गया है. निगम के सभी वार्डो के लिए 130 से ज्यादा टैंकर किराए पर लिए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर टैंकरों के संख्या बढ़ाई जा सकती है.शहर में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जनता को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई.

इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जलप्रदाय में लीकेज, पाइपलाइन की खराबी, डायरेक्ट अथवा इनडायरेक्ट जलप्रदाय से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में निराकरण कर लें. साथ ही पेयजल टंकियों की स्थिति, ट्यूबवेल संचालन, जल वितरण व्यवस्था, पानी के टैंकरों की उपलब्धता तथा क्षेत्रों में अतिरिक्त पानी की व्यवस्था की अधिकारियों से जानकारी ली. सूत्रों के अनुसार बैठक में 1 अप्रैल से 130 से ज्यादा टैंकर लगाने के टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया है. वर्तमान में नगर निगम द्वारा 50 से ज्यादा टैंकरों से पानी दिया जा रहा है. पेयजल आपूर्ति की स्थिति अनुसार टैंकरों की संख्या जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है.
मोटर जब्त करें
महापौर और आयुक्त ने जलप्रदाय के दौरान मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के खिलाफ मोटर जब्ती की कार्रवाई और जहां पर नल में टोटी नहीं होने से पानी का बहता पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए बैठक में जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, अपर आयुक्त आशीष पाठक, जलप्रदाय कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Next Post

गैस सिलेंडर को लेकर लोग हो रहे परेशान

Fri Mar 13 , 2026
इंदौर: शहर में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई गैस एजेंसियों पर ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से उपभोक्ताओं में पैनिक की स्थिति बन गई है. जहां 25 दिन बाद ऑनलाइन बुकिंग ही होना है. ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा […]

You May Like