जब तक अमेरिका हार न मान ले, बातचीत संभव नहीं : ईरानी सांसद हाजी बाबाई

तेहरान, 23 अप्रैल (वार्ता) ईरान के सांसद हामिदरज़ा हाजी बाबाई ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी हार स्वीकार नहीं करता, तब तक उससे किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष श्री हाजी बाबाई ने कहा,“ अमेरिका के हार स्वीकार किये बिना कोई भी बातचीत निषिद्ध है।” उन्होंने क्षेत्रीय देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ईरानी अधिकारियों के खिलाफ किसी भी हमले में सहयोग न करें। उन्होंने कहा कि जो देश ‘आतंकवादी गतिविधियों’ को सुविधाएं देंगे, उनके हवाई अड्डों, होटलों और यहां तक कि नेतृत्व को भी निशाना बनाया जा सकता है। ये बयान ऐसे समय आये हैं, जब ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों के बावजूद उसकी सैन्य क्षमता बरकरार बताई जा रही है।

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आयी रिपोर्टों में कहा गया है कि हालिया हमलों के बाद भी ईरान की सैन्य ताकत का बड़ा हिस्सा सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार, संघर्षविराम की घोषणा के समय ईरान के लगभग आधे बैलिस्टिक मिसाइल भंडार और उनसे जुड़े प्रक्षेपण तंत्र सुरक्षित थे। इसके अतिरिक्त, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की नौसैनिक क्षमता का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा अब
भी सक्रिय बताया गया है, जिसमें तेज गति वाली आक्रमण नौकाएं शामिल हैं। विश्लेषकों का मानना है कि लगातार दबाव के बावजूद ईरान का यह रुख उसकी रक्षात्मक और जवाबी क्षमता पर भरोसे को दर्शाता है।

Next Post

सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश, 7 लाख के आभूषणों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Thu Apr 23 , 2026
खरगोन। कोतवाली क्षेत्र के दांगी मोहल्ला क्षेत्र में सूने मकान में हुई लाखों रुपए मूल्य के आभूषण चोरी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 7 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों सहित स्कूटी वाहन जब्त किया है। गुरुवार को मामले का खुलासा […]

You May Like