ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने 2 तस्करों से 8 देशी पिस्टल व राउण्ड जप्त किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो तस्कर अवैध हथियार लिए थाना गोला का मंदिर क्षेत्रातंर्गत सरला फार्म के पास खड़े है जो बडी मात्रा में अवैध हथियार लिए हुये है। एएसपी कृष्ण लालचंदानी व सुमन गुर्जर ने थाना गोला का मंदिर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ दोनों तस्करों को दबोच लिया।
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान सरला फर्म की तरफ से गोले का मंदिर चौराहा की ओर जाने वाली रोड पर पहुंचकर देखा तो वहॉ पर पुलिस की गाड़ी देखकर दो व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें फोर्स की मदद से पकड लिया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों में से एक व्यक्ति एक लाल रंग का कपडे का थैला लिये हुए था जिसे वह छुपा रहा था।
पुलिस टीम द्वारा थैले को खोलकर चेक किया तो उसमें 07 नग हाथ की बनी 32 बोर की देशी पिस्टल पॉलीथिन में पैक रखी मिली, हाथ में थैला लिए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम बेहट जिला ग्वालियर हाल हनुमान नगर गोला का मंदिर ग्वालियर का होना बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब में एक 32 बोर का जिंदा कारतूस रखा मिला, थैले में मिली सभी पिस्टलों को मौके पर खोलकर चेक किया गया जिसमें सभी पिस्टलों में मैग्जीन लगी होना पाई गई।
दूसरे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने ग्राम खांद का पुरा थाना अम्बाह जिला मुरैना का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर मेें एक हाथ की बनी लोहे की 32 बोर की देशी पिस्टल खुरसी हुई मिली, जिसे खोलकर देखा जिसमें मैग्जीन लगी मिली।
