ग्वालियर:भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने संविधान गौरव दिवस एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की अलग-अलग बैठक ली। बैठक की शुरुआत सभी के परिचय के साथ हुई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को पार्टी के विचारों और उद्देश्यों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रिय रूप से काम करना होगा। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास और समाज की भलाई के लिए पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने बैठक में आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए और सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आप सभी ने संगठन के हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इसी आधार पर मप्र बीजेपी का संगठन देश में एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है।किसी न किसी माध्यम से कार्यकर्ता को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए.
उन्होंने कहा कि किसी न किसी माध्यम से कार्यकर्ता को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए। हर 2 साल या 3 साल या 5 साल बाद कोई ना कोई चुनाव आते हैं तो हर चुनाव में कार्यकर्ता को मजबूती से खड़ा रहने और सक्रिय बने रहने के लिए आवश्यक है कार्यक्रम। इसलिए कार्यकर्ता को कार्यक्रम के माध्यम से हमेशा सक्रिय बने रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं कई राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और हमें लंबे समय तक सरकार में रहना है तो हर मोहल्ले, गली बूथ पर हमारी पकड़ अच्छी होनी चाहिए।
क्योंकि हमारे विपक्षी दल हमेशा भाजपा के बारे में अशांति फैलाते रहते हैं। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम कार्यक्रम के माध्यम से हर मोहल्ले, गली प्रत्येक बूथ पर पहुंचे और भाजपा की योजनाएं और कार्यक्रम के माध्यम से उन लोगों को बताएं कि भाजपा सरकार आप लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।जिला मंत्री एवं संविधान गौरव दिवस के जिला संयोजक दारा सिंह सेंगर ने आगामी कार्यक्रम संविधान दिवस के विषय पर विस्तृत जानकारी रखी।बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजू पलैया ने किया एवं आभार जिला महामंत्री विनय जैन ने किया
