मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मक्सी दौरे की तैयारियाँ: कलेक्टर और एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

मक्सी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित 14 नवंबर को होने वाले मक्सी दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मंगलवार को शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत और एसडीएम मनीषा वास्कले ने मक्सी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने हेलीपैड और आमसभा स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा, नगर परिषद सीएमओ अशफाक खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रहा है ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Next Post

परिवारवाद नहीं, विकासवाद ही बिहार का भविष्य तय करेगा: डॉ यादव

Tue Nov 4 , 2025
पटना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पटना जिले की बांकीपुर और मनेर विधानसभा में रोड शो करने के बाद मधेपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार ही बिहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ सकती है। उन्होंने कहा […]

You May Like