दीपावली से पहले पटाखा सुरक्षा व्यवस्था सख्त, सुरक्षित स्थान चिन्हित

छतरपुर। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए छतरपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने आतिशबाजी सामग्री के विक्रय एवं भंडारण के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित कर लिए हैं। ये स्थान रहवासी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

अधिकारियों द्वारा लगातार इन स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पानी, बालू, अग्निशमन यंत्र और फायर ब्रिगेड दल जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीड़भाड़ या आवासीय क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं से संवाद कर शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने, भंडारण की सुरक्षित व्यवस्था करने और गुणवत्ता युक्त सामग्री ही बेचने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और निर्धारित स्थानों से ही पटाखे खरीदें तथा सुरक्षा के नियमों का पालन करे।

 

Next Post

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन एवं भव्य रथयात्रा कल

Sat Oct 11 , 2025
भोपाल। श्री विद्याप्रमाण गुरुकुलम् अवधपुरी में 4 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान रविवार, 12 अक्टूबर को प्रातः बेला में सम्पन्न होगा। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि प्रातः 6 बजे अभिषेक, शांति धारा और पूजन के पश्चात हवन होगा। प्रातः 9 बजे से मुनिसंघ के सानिध्य […]

You May Like