भोपाल। श्री विद्याप्रमाण गुरुकुलम् अवधपुरी में 4 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान रविवार, 12 अक्टूबर को प्रातः बेला में सम्पन्न होगा। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि प्रातः 6 बजे अभिषेक, शांति धारा और पूजन के पश्चात हवन होगा। प्रातः 9 बजे से मुनिसंघ के सानिध्य में रथयात्रा गुरुकुलम् से प्रारंभ होकर समन्वय नगर होते हुए पुनः गुरुकुलम् लौटेगी। अभिषेकित जिनप्रतिमाओं को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान किया जाएगा। विधान के सातवें दिवस मुनि श्री प्रमाणसागर एवं संधानसागर महाराज ने पंचपरमेष्ठी के गुणों की व्याख्या कर साधना और आचरण में मूलगुणों के महत्व पर प्रकाश डाला।
