जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम लम्हेटी एवं बरगी थाना अंतर्गत खिरहनी घाट में नर्मदा नदी के किनारे अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर आबकारी ने दबिश दी गई।जहां पर अलग-अलग स्थानों से कुल 60 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं लगभग 3650 केजी महुआ लाहन बरामद किया गया ।
कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं लाहन का अनुमानित मूल्य 37 लाख 4000 हजार रुपए है। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किये गये।
