‘ऑपरेशन सिंदूर’ पोस्ट को लेकर गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पोस्ट को लेकर गिरफ्तार प्रोफेसर की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिन्हें हाल ही में हरियाणा पुलिस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित फेसबुक पोस्ट को लेकर गिरफ्तार किया था।

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई के समक्ष मामले का उल्लेख किया और तत्काल सुनवाई की मांग की। अधिवक्ता सिब्बल ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर पर पूरी तरह से देशभक्ति से भरे बयान के लिए अशोका यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इसे तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है।”

इस मामले की तात्कालिकता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि मामले को 21 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

प्रोफेसर को गिरफ्तारी के बाद रविवार को मजिस्ट्रेट ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Next Post

नवलखा बस स्टैंड से दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Mon May 19 , 2025
इंदौर:क्राईम ब्रांच की टीम ने नवलखा बस स्टैंड से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 पेटी अवैध शराब जब्त कर जांच में ली है. क्राईम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.क्राइम ब्रांच की टीम ने दो संदिग्ध युवकों को […]

You May Like