नवलखा बस स्टैंड से दो शराब तस्कर गिरफ्तार

इंदौर:क्राईम ब्रांच की टीम ने नवलखा बस स्टैंड से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 पेटी अवैध शराब जब्त कर जांच में ली है. क्राईम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.क्राइम ब्रांच की टीम ने दो संदिग्ध युवकों को नवलखा बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा, जो शराब की पेटियों के साथ मौजूद थे और पुलिस को देखकर घबराने लगे.

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम लखन उर्फ गोलू सिलावट उम्र 26 वर्ष, निवासी पारसी मोहल्ला छावनी के साथ आकाश सिलावट उम्र 23 वर्ष, निवासी कलाली मोहल्ला छावनी बताए. दोनों ने 12वीं तक पढ़ाई करने और चाय की दुकान चलाने की जानकारी दी. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जल्दी अमीर बनने और नशे की लत पूरी करने की नीयत से अवैध शराब बैचना शुरु किया.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी और अवैध शराब तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं, दोनों आदतन अपराधी हैं और नशे के आदी भी हैं. क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है. दोनों आरोपियों से अन्य मामलों में भी कुछ सुराग लगने की संभावना है.

Next Post

अंबेडकर की मूर्ति को लेकर जातिगत तनाव, छह सोशल मीडिया हैंडलर्स को नोटिस

Mon May 19 , 2025
ग्वालियर: हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब जातिगत तनाव में बदलता जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष से बयानबाजी और चेतावनी दी जा रही है। ग्वालियर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने सामाजिक सौहार्द […]

You May Like