आष्टा के पास भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, सागर के एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर घायल

आष्टा। गुरुवार की दोपहर भोपाल- इंदौर हाईवे स्थित ग्राम बेदाखेड़ी के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार में सवार नौ लोग गंभीर घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है. सभी घायल सागर जिले के देवली निवासी बताए जाते हैं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी अनुसार सागर जिले के देवली निवासी समीर विश्वास अपने परिवार के साथ कार से गुरुवार की दोपहर इंदौर तरफ से सागर की ओर लौट रहे थे. बताया जाता है कि बेदाखेड़ी के समीप अचानक उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई. रफ्तार तेज होने के कारण कार सड़क के दूसरी लेन तक उछल गई और सड़क किनारे खाई में उतर गई.वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों व ग्रामीण कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने पहुंच गए थे. इस दौरान वहां से गुजर रहे आष्टा के वरिष्ठ पत्रकार व एडवोकेट सुधीर पाठक ने कार में फंसे लोगों को देखा तो अपना वाहन रुकवाकर घायलों को बाहर निकालने में मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और तीन 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. सभी घायलों को उपचार के लिए आष्टा के सिविल अस्पताल लाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सीहोर रेफर किया गया और फिर सभी को भोपाल रेफर कर दिया गया. हादसे में समीर विश्वास, अंजली, रजनी, प्रमिला, प्रिंस, नीरज, दीपांशु, प्रिया और अर्जुन घायल हुए हैं. यह सभी सागर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया.

Next Post

कराटे खिलाड़ी राजश्री ने काठमांडू में जीता सोना 

Thu Jun 4 , 2026
सीहोर। शहर के होनहार कराटे खिलाडिय़ों ने नेपाल में आयोजित माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. खिलाड़ी राजश्री कौशल ने स्वर्ण पदक जीता है. काठमांडू में 29 से 31 मई तक आयोजित 12 वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए […]

You May Like

मनोरंजन