तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से दो की मौत 

सीहोर. जिले में तेज रफ्तार से सडक़ों पर सरपट दौड़ते वाहनों से हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बुधवार रात आष्टा पार्वती और इछावर थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई.

आष्टा पार्वती पुलिस के अनुसार जावर थाना क्षेत्र के दरखेड़ा निवासी 22 वर्षीय विशाल आ. दिनेश कटारिया आष्टा-शुजालपुर रोड पर बाइक से जा रहा था. काजीखेड़ी जोड़ के पास अज्ञात पिकअप वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी. पुलिस ने पूछताछ करने के साथ अन्य जानकारी जुटाई, तब कहीं जाकर मृतक की शिनाख्त विशाल कटारिया के रूप में हुई. पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला कायम कर लिया है, लेकिन गुरुवार शाम तक कोई पता नहीं चल सका है. इसी तरह इछावर थाना क्षेत्र के गुराड़ी टप्पर निवासी शोभाराम भिलाला बाइक से जा रहा था. गुराड़ी जोड़ के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को इछावर अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है.

Next Post

सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण विवाद पर जुलाई में करेगा विचार

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय महाराष्ट्र में शिक्षा और रोजगार में मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर 14 जुलाई के बाद विचार करेगा। न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एन के सिंह की पीठ ने गुरुवार को एक अधिवक्ता की संबंधित मामले […]

You May Like