पचमढ़ी:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पचमढ़ी स्थित राजभवन में ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों, वरिष्ठ अधिकारियों और राजभवन कर्मचारियों से भेंटकर मिष्ठान वितरित किया।
समारोह में प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, नर्मदापुरम संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. मिथलेश कुमार शुक्ला, डी.आई.जी. प्रशांत खरे, राज्यपाल के परिजन, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।इसी दिन राज्यपाल ने एक पेड़- माँ के नाम अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती सुखी बेन के नाम पर बेलपत्र का पौधा लगाया। पौधारोपण में उनके परिजन, प्रमुख सचिव, संभागायुक्त और आई.जी. भी शामिल हुए।
