इंदौर एयरपोर्ट की स्थिति चिंताजनक: रद्द उड़ानें, असहाय यात्री और टिकट काउंटर पर कुत्ता

इंदौर. पांच दिनों से उड़ान रद्दीकरण और देरी से जूझ रहे यात्रियों को सोमवार सुबह थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन एयरपोर्ट की अव्यवस्थित सिस्टम, बंद हेल्पलाइन और सफाई में लापरवाही ने सवाल और गहरे कर दिए. सुबह 6.30 से 8.30 बजे के बीच 10 में से 8 उड़ानें समय पर रवाना हुईं, जबकि बेंगलुरु और मुंबई की एक एक उड़ान रद्द करनी पड़ी.

इंडिगो एयरलाइंस की देशभर में चल रही क्रू शॉर्टेज और परिचालन गड़बड़ियों का सबसे ज्यादा असर इंदौर पर पड़ा है. सोमवार सुबह एयरपोर्ट की स्थिति पिछले चार दिनों की तुलना में बेहतर रही. जयपुर, मुंबई, रायपुर और हैदराबाद जाने वाले यात्री समय पर उड़ानों में सवार हुए, जबकि दो उड़ानें रद्द रहीं. इंदौर आने वाली उड़ानों में भी स्थिति बेहतर दिखी. सुबह पुणे, मुंबई और भुवनेश्वर को छोड़कर सात उड़ानें पहुंच चुकी थीं. हालांकि समय पर विमान न पहुंचने की दिक्कत अब भी बनी हुई है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रविवार शाम हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे, लेकिन यात्रियों का दावा है कि अधिकांश नंबर लग ही नहीं रहे. कंट्रोल रूम और एयरलाइन ऑपरेटरों के कई नंबर आउट ऑफ रीच बताए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर अथॉरिटी द्वारा सब सामान्य है बताने के दावों का यात्रियों ने ऐसी किसी भी स्थिति का खंडन किया है. यात्रियों का कहना है कि इन नंबरों पर या तो कॉल नहीं लग रही या निरंतर आउट ऑफ कवरेज बता रहा है.

सफाई का सच: टिकट काउंटर पर कुत्ता, मुंह में गिलहरी

एयरपोर्ट की सफाई व्यवस्था पर लंबे समय से सुविधानुसार दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन रविवार को सामने आई एक तस्वीर ने व्यवस्था की पोल खोल दी. इंडिगो टिकट काउंटर पर एक कुत्ता मुंह में मरी गिलहरी दबाए खड़ा. यात्रियों ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा. सफाई में तमगा जीतने वाले शहर के एयरपोर्ट की यह हालत किसकी जिम्मेदारी है. यह तस्वीर वायरल होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन की निगरानी और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

Next Post

लापता युवक की जंगल में मिली लाश, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

Mon Dec 8 , 2025
रीवा। रीवा के सेमरिया से लापता चल रहे युवक की लाश सोमवार को जंगल में देखी गई है. जंगल में युवक की लाश मिलने की खबर परिजनों को गांव के ही चरवाहे ने दी है, जहां पहुंचे परिजनों ने लाश की पहचान लापता युवक के रूप में की है. परिजनों […]

You May Like