लापता युवक की जंगल में मिली लाश, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

रीवा। रीवा के सेमरिया से लापता चल रहे युवक की लाश सोमवार को जंगल में देखी गई है. जंगल में युवक की लाश मिलने की खबर परिजनों को गांव के ही चरवाहे ने दी है, जहां पहुंचे परिजनों ने लाश की पहचान लापता युवक के रूप में की है. परिजनों ने युवक की मौत पर सीधे-सीधे हत्या का आरोप लगाया है.

युवक दो दिसंबर की रात से लापता हुआ था, जिसका शव आज 5 वे दिन घर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित जंगल के बीच पाया गया है. दरअसल यह पूरा मामला सेमरिया थाना क्षेत्र का है, जहां सेमरिया के ही वार्ड नंबर एक में रहने वाला 20 वर्षीय युवक प्रांशु साहू 2 दिसंबर की रात घर से निकलने के बाद रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया और दोबारा वापस घर नहीं लौटा था. घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई अनीस साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिसंबर की रात उसके भाई प्रांशु को सोनू कोल नामक युवक ने फोन कर पार्टी करने बुलाया था.

पीडि़त परिवार की माने तो मृतक घटना दिनांक की रात तकरीबन 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह दोबारा घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने लापता युवक की काफी पता तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसके गुमशुदगी की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी. परिजन अभी भी युवक के घर वापस आने का इंतजार कर रहे थे, तभी गांव के ही चरवाहे ने घर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित जंगल में एक लाश देखी, जिसकी सूचना मिलती ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान लापता प्रांशु साहू के रूप में की है. परिजनो ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

कलेक्टर ने किया क्षय रोग के मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण

Mon Dec 8 , 2025
सतना। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से क्षय रोग के 72 मरीजों को (फूड बास्केट) पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनोज शुक्ला, रेडक्रास के सचिव डॉ. शरद दुबे, […]

You May Like