हड्डीमील क्षेत्र में मिला संदिग्ध मांस, जांच के लिए लैब भेजा सैंपल; एक संदिग्ध चिन्हित

गुना: शहर कोतवाली अंतर्गत आने वाले हड्डीमील क्षेत्र में संदिग्ध मांस मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक अष्ठाना की अगुवाई में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस संवेदनशील मामले की खबर लगते ही क्षेत्र में भारी हुजूम एकत्रित हो गया, जिसे देखते हुए मौके पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वेटेनरी (पशु चिकित्सा) विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने संदिग्ध मांस का सैंपल लिया, जिसे वैज्ञानिक जांच और परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है। सैंपल लेने के बाद प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में शेष बचे मांस को पूरी तरह से नष्ट करवा दिया गया है। एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को चिन्हित किया गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। यदि जांच में यह मामला अपराध की श्रेणी में आता है या किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो चिन्हित किए गए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के कारण वैश्विक समुद्री सुरक्षा अभी भी खतरनाक स्थिति में फंसी हुई हैः काजा क्लास

Thu May 28 , 2026
ब्रसेल्स, 28 मई (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख काजा क्लास ने गुरुवार को चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के कारण वैश्विक समुद्री सुरक्षा अभी भी ‘युद्ध और शांति के बीच एक खतरनाक स्थिति’ में फंसी हुई है। ईयू के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक […]

You May Like