भिण्ड: लहार अनुभाग के रावतपुरा थाना क्षेत्र में जैतपुरा मोड़ के पास आज शुक्रवार को आलमपुर-दबोह से लहार-भिण्ड की ओर जा रही सवारियों से भरी कुशवाह बन्धु बस सर्विस की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। हादसे में करीब 19 लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रावतपुरा थाना पुलिस के साथ असवार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को सहायता पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Post
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
Fri Sep 25 , 2026
नई दिल्ली, देश में गहराते एसआईआर (SIR) विवाद और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से हटाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज […]

You May Like
-
9 months ago
बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से दहशत
-
1 year ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या