बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से दहशत

बुधनी। सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों द्वारा बच्चा चोरी की अफवाह फैलाए जाने से नगर में दहशत का माहौल बन गया है. लोग अंजान व्यक्तियों को संदेह की नजर से देखने लगे हैं. अन्य स्थानों की घटनाओं के पुराने व भ्रामक वीडियो बच्चा चोरी के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं, जिससे नगर में सनसनी फैल गई है.

सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है. शुक्रवार को नगर के वार्ड 12 में एक कार को संदिग्ध बताए जाने का मामला सामने आया. जहां लोगों ने उसमें सवार व्यक्तियों को बच्चा अगवा करने वाला बताना शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सब इंस्पेक्टर संदीप जाट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की, जिसमें अफवाह के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ.

इस संबंध में एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आसपास के क्षेत्रों की कथित बच्चा चोरी की घटनाओं को बिना सत्यापन के तेजी से साझा किया जा रहा है, जिससे भ्रम और भय का माहौल बन रहा है. उन्होंने अपील की कि कोई खबर या वीडियो बिना पुष्टि के साझा न करें.

 

Next Post

गिरदावरी की धीमी रफ्तार, बिना पंजीयन कराए लौट रहे किसान

Fri Feb 20 , 2026
सीहोर। समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन के लिए इन दिनों पंजीयन का काम चल रहा है, पंजीयन के लिए केंद्रों पर किसान भी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें बिना पंजीयन ही वापस लौटना पड़ रहा है, क्योंकि अब तक गिरदावरी का काम पूरा नहीं हो पाया है. जहां गिरदावरी […]

You May Like