ग्वालियर के आईजी सक्सेना स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित

ग्वालियर: ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक एवं भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद सक्सेना को विशिष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में श्री सक्सेना को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करेंगे।
पुलिस महानिरीक्षक सक्सेना को शासकीय सेवाओं के दौरान वर्ष 2011 में राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक एवं वर्ष 2021 में राष्ट्रपति के वीरता पदक से पुरस्कृत किया जा चुका है।

Next Post

भाषा अध्ययन केंद्र में संस्कृत दिवस पर हुआ आयोजन

Wed Aug 13 , 2025
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय भाषा अध्ययन केंद्र में संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में भाषा अध्ययनशाला के समन्वयक प्रो. नवनीत गरुड़ की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ हुआ, छात्र निशांत और छात्रा शताक्षी राय, सरस्वती ने मां सरस्वती का पूजन गीत प्रस्तुति […]

You May Like