अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले 2.99 लाख

इंदौर: खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई. ठगों ने पहले ऑर्डर कैंसिल कर रिफंड दिलाने का झांसा दिया, फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठी और बाद में खाते से करीब 2.99 लाख रुपए निकाल लिए.थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि छात्रा वरीदा की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले की शुरुआत तब हुई जब उसकी बहन अलीना ने 11 मई को इंस्टाग्राम पेज सॉफ क्यूक इंडिया से पानी की दो बोतलें ऑर्डर कीं और ऑनलाइन भुगतान कर दिया.

कुछ समय बाद एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि ऑर्डर कैंसिल हो गया है और पैसे वापस करने के लिए एक लिंक भेजी जाएगी. ठग ने भरोसा दिलाया कि छोटी राशि सीधे रिफंड नहीं हो सकती, इसलिए लिंक के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद 20 मई को छात्रा को एक और कॉल आया. कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास छात्रा की अश्लील तस्वीरें हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. डर के चलते छात्रा ने आरोपी द्वारा बताए गए यूपीआई खाते में 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. मामले का खुलासा 9 जून को तब हुआ, जब छात्रा कॉलेज फीस जमा करने पहुंची.

खाते में पैसे न होने पर बैंक से जानकारी ली तो सामने आया कि अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 99 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं. इसके बाद छात्रा ने साइबर क्राइम और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीसीपी क्राईम राजेश त्रिपाठी का कहना है कि जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है

Next Post

जेल अधीक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश

Mon Jun 15 , 2026
ग्वालियर:केंद्रीय जेल के अधीक्षक विदित सिरवैया को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर बदमाश ने विदेशी नंबर का इस्तेमाल कर जेल अधीक्षक को व्हाट्सएप पर फर्जी (एडिटेड) वीडियो भेजे हैं। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर उसकी मांग पूरी […]

You May Like