नशे से दूरी, है जरूरी का संदेश देते हुए निकली रैली

जबलपुर। नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत आज नशे से दूरी, है जरूरी के बैनर पोस्टरों के साथ वंदेमातरम चौक से जनजागरूता दौड़ शुरू हुई जो रज्जू मिस्त्री तिराहा, तीन पत्ती, बस स्टैण्ड तिराहा, ब्लूम चौक से होते हुये मानकुवंर बाई कालेज के सामने से होते हुये मदनमहल थाने के बाजू से शिवाजी चौक पर समाप्त हुई। दरअसल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। उन्होंने नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में बताया, साथ ही विभिन्न प्रकार के नशे एवं उनसे होने वाले मानसिक शारीरिक वह आर्थिक नुकसानों व दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया ।

बच्चों को बताया गया की कैसे नशा अपराधों की जड़ होता है और पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर, लोगों को जागरूक कर लोगों को बर्बाद होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित किये गये तथा जबलपुर को नशा मुक्त करने शपथ दिलाई गयी।

Next Post

आईसीआईसीआई बैंक का पहली तिमाही का मुनाफा 14,805 करोड़ पर

Sat Jul 18 , 2026
मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15.9 फीसदी बढ़कर 14,805 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के निदेशकमंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय परिणामों के अनुसार, तिमाही के दौरान ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय में 12.7 प्रतिशत […]

You May Like