जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में शामिल होंगे समेरिटंस के विद्यार्थी 

नर्मदापुरम। बिहार पटना में आयोजित होने जा रही जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में सेमेरिटंस के विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें शिवानी ठाकुर 36 किलोग्राम, अर्णवी मिश्रा 40 किलोग्राम, चारु चिंचाम 48 किलो सुहानी शर्मा 52 किलो का चयन हुआ। यह सभी छात्राएं कोच वैशाली तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी उमा पटेल, समेरिटंस विद्यालय के संचालक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, आरके सिंह, राजेंद्र रघुवंशी, विकांत खंपारिया सचिन खम्परिया, कोच वैशाली तिवारी विनोद साहू हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना दी।

Next Post

छतरपुर में ठंड के बीच यूरिया संकट, लाइन में जूझते किसान

Tue Jan 6 , 2026
छतरपुर।छतरपुर जिले में कड़ाके की ठंड के बीच किसानों को यूरिया खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के गोदामों और विपणन संघों में यूरिया का स्टॉक समाप्त हो चुका है, जिसके चलते किसानों को मजबूरी में अन्य वैकल्पिक खाद दी जा रही है। सुबह […]

You May Like

Play sound